अन्य

जनता को भाजपा के वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए : प्रियंका कक्कड़

jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:30 AM IST
जनता को भाजपा के वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए : प्रियंका कक्कड़
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि जनता को उनके वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही ऐसी इकलौती पार्टी है, जिन्होंने पिछले 75 साल में सही मायने में बाबा साहेब अंबेडकर के प्रिंसिपल को फॉलो किया है और उसे मान्यता दी है। फिर वह चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, फिर चाहे पिछड़े वर्ग के उत्थान का काम हो।
उन्होंने आगे कहा कि जनता की जो भी बुनियादी समस्याएं थीं, हमारी सरकार ने उसे दूर करने का काम किया है। इस बार जो स्कॉलरशिप हमने देने की बात कही है, उन्हें अंबेडकर स्कॉलरशिप नाम दिया गया है। इस स्कॉलरशिप के तहत दलित समाज के बच्चों को विदेश के विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा और सरकार उनका सारा खर्च वहन करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ऊपर से लेकर नीचे तक झूठ का पुलिंदा है। उनके पास कुछ भी सकारात्मक बात करने के लिए नहीं है। उनके पास कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं होता है, केवल ये लोग जनता के बीच में भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। भाजपा समाज को गुमराह करने की कोशिश करती है, ऐसे लोगों को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे आम आदमी पार्टी 'अरविंद केजरीवाल की गारंटी' बता रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story