अन्य
नई दिल्ली की जनता केजरीवाल को सबक सिखाने को तैयार : प्रवेश वर्मा
jantaserishta.com
16 Dec 2024 8:53 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की चौथी और आखिरी लिस्ट रविवार को जारी कर दी गई। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वह यहां से भागे नहीं है। नई दिल्ली की जनता उनको सबक सिखाने के लिए तैयार है।
भाजपा नेता ने कहा कि 11 साल में 11 काम तो छोड़िए, उन्होंने एक भी काम नहीं किया। यहां के लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा है। यहां की जनता ने तीन बार उन पर विश्वास जताया, लेकिन उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में वो नाकाम रहे। जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 11 सालों में दिल्ली को शराब के ठेके, शीश महल, मां यमुना को गंदा करने के अलावा दिया क्या है? दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है, कोई नया फ्लाईओवर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, स्टेडियम नहीं बनाया गया। वहीं रोजगार देने के मोर्चे पर दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल साबित रही। वर्मा ने कहा कि आज वह महिलाओं को 2100 रुपये देने का ऐलान कर रहे हैं। क्या उन्होंने पंजाब की महिलाओं से किए गए वादे को पूरा किया। दिल्ली की महिलाओं को एक बार पंजाब की महिलाओं को फोन कर पूछना चाहिए कि आपको पैसा मिल रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे और हम भी यही चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल यहीं से चुनाव लड़ें, ताकि जनता उनसे हिसाब मांग सके। केजरीवाल को जवाब देने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी 38 लोगों की लिस्ट, वास्तव में अपराधियों की लिस्ट है। इस लिस्ट में आधे से ज्यादा लोग जमानत पर छूटे हैं। इसी लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और अमानतुल्लाह खान शामिल हैं। इससे साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल अपराधियों को पनाह देने का काम करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





