अन्य

झारखंड की जनता गठबंधन को देगी जनादेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : राजेश ठाकुर

jantaserishta.com
16 Oct 2024 8:49 AM IST
झारखंड की जनता गठबंधन को देगी जनादेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : राजेश ठाकुर
x
रांची: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। वृद्धा को, विधवा को, सर्वजन को, महिला बहनों को सभी को सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। मुझे लगता है कि जनता हमें एक बार सेवा करने का जरूर मौका देगी।
उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार 'डबल इंजन' की सरकार थी तो कानून-व्यवस्था की हालत ठीक नहीं रहती थी। इसलिए उस वक्त पांच चरणों में चुनाव कराया गया था। अब यहां कानून-व्यवस्था के हालात बहुत अच्छे हैं। हम लोग तो चाहते थे एक ही चरण में चुनाव हो जाए, कहीं कोई दिक्कत की बात नहीं है। लेकिन चुनाव आयोग किस प्रकार से सोचता है, वह तो चुनाव आयोग ही बेहतर बता पाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग चाहता तो महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एक साथ कराता, लेकिन जो फैसला किया है, हम सब उसका स्वागत करते हैं। अब हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने अंतिम व्यक्ति तक जाने का काम किया है। हम समझते हैं अंतिम व्यक्ति हमारी मदद के लिए आएंगे। हम गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। सीट बंटवारे पर कहीं कोई पेंच नहीं फंसा है। हम सब लोग मिलकर जल्द फैसला करके जनता के बीच जाएंगे। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story