अन्य

जमशेदपुर पश्चिम की जनता भगोड़ों को फिर से भगा देगी : बन्ना गुप्ता

jantaserishta.com
29 Oct 2024 8:50 AM IST
जमशेदपुर पश्चिम की जनता भगोड़ों को फिर से भगा देगी : बन्ना गुप्ता
x
जमशेदपुर: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के नेता और प्रत्याशी लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से ‘इंडिया’ ब्लॉक से कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक बन्ना गुप्ता ने भी अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
बन्ना गुप्ता ने सोमवार को चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "क्षेत्र की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया और मैंने भी उनकी हर संभव मदद की है। आज मुझे जो अपार जनसमर्थन मिल रहा है, यह एक सेवक बनकर कार्य करने का फल है।"
उन्होंने सरयू राय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जमशेदपुर पश्चिम की जनता किसी भगोड़े के साथ खड़ी नहीं है। वह यहां की जनता को पीठ दिखाकर चले गए। जब वह पूर्वी सीट से पिछली बार विधानसभा चुनाव जीत गए थे तो उस सीट को क्यों छोड़ा? सरयू राय जानते थे कि इस बार वह पूर्वी सीट से चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए वह उस सीट को छोड़कर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार फिर जमशेदपुर पश्चिम की जनता, ऐसे भगोड़े नेताओं को दरकिनार करेगी।"
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जमशेदपुर पश्चिम पर इस बार लड़ाई रोमांचक होने वाली है। सरयू राय इस बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराया था। वहीं, कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता को मैदान में उतारा है जो 2019 के विधानसभा चुनाव में 20 हजार से अधिक वोटों से जीते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story