अन्य
हांगकांग और मकाओ के लोगों ने शी जिनपिंग के भाषण की प्रशंसा की
jantaserishta.com
24 Dec 2024 8:48 AM IST

x
बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 दिसंबर को मकाओ की मातृभूमि में वापसी की 25वीं वर्षगांठ के समारोह और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की छठी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाषण दिया। हांगकांग और मकाओ के लोगों ने कहा कि शी जिनपिंग का भाषण प्रेरणादायक है।
मकाओ के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि शी जिनपिंग के समर्थन में मकाओ में समाज स्थिर और सामंजस्यपूर्ण है, आर्थिक विकास हो रहा है, स्थानीय लोग खुशी से रहते हैं और विविध संस्कृतियों का मिश्रण हो रहा है।
मकाओ बैंक के एसोसिएशन अध्यक्ष च्या श्येनपिंग ने कहा कि मातृभूमि में वापसी के बाद मकाओ में मिली विशाल उपलब्धियों से साबित हुआ है कि 'एक देश दो व्यवस्थाओं' की नीति बड़ी श्रेष्ठ है और मजबूत जीवन शक्ति भी है।
मकाओ महिला महासंघ की अध्यक्ष ल्यू चिनलिंग ने कहा कि शी जिनपिंग का भाषण सुनने के बाद व्यापक रूप से महिलाओं समेत मकाओ के सभी निवासी भारी जिम्मेदारी महसूस करते हैं। देश और मकाओ से प्यार की परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने से मकाओ में 'एक देश दो व्यवस्थाओं' के कार्य का नया अध्याय जुड़ेगा ।
वहीं, हांगकांग के लोगों ने कहा कि वे मातृभूमि हांगकांग और मकाओ में समृद्धि और स्थिरता बनाए रखने के मजबूत समर्थक हैं। हांगकांग के सभी जगत एकजुट होकर चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान में ज्यादा योगदान देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





