अन्य

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता 2025 में सिखाएगी सबक : मनोज तिवारी

jantaserishta.com
3 Nov 2024 8:40 AM IST
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता 2025 में सिखाएगी सबक : मनोज तिवारी
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से एक बार फिर वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वह बिजली-पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर देंगे। उनके ऐलान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है।
मनोज तिवारी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "अरविंद केजरीवाल की सरकार 2025 में तो बनेगी नहीं, फिर क्या होगा? उनका तो वादा था कि हम जब तक सत्ता में रहेंगे, तब तक दिल्ली वालों का पानी का बिल माफ करेंगे और बिजली का बिल हाफ करेंगे। अब साल 2025 में जो आएगा वह उसको फ्री करेगा और वही उनकी चिंता करेगा। अरविंद केजरीवाल जब सत्ता में हैं तो फिर बिजली-पानी का बिल क्यों आ रहा है? यह दिल्ली वालों के साथ बहुत बड़ा धोखा है, अब दिल्ली की जनता उनको सबक सिखाएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में सड़कों में गड्ढा कहना गलत होगा, क्योंकि यहां गड्ढों में ही सड़क है। दिल्ली गड्ढों का शहर बन गया है, इसी कारण कई लोगों की जान गई है। केजरीवाल ने जितना दुख दिल्ली को दिया है, भगवान न करे इतना दुख किसी को मिले।"
मनोज तिवारी ने वक्फ बोर्ड को लेकर कहा, "वक्फ बोर्ड के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बन चुकी है। मैं जेपीसी का सम्मान करूंगा, लेकिन ओवैसी को बाहर बोलने की क्या जरूरत है। वह तो जेपीसी के सदस्य हैं। उन्हें अपनी आवाज वहां उठानी चाहिए, लेकिन वह अपनी मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि ओवैसी को जेपीसी से हटा देना चाहिए।"
उन्होंने श्रीनगर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जो भी फोर्स होती है, उसका पहला उद्देश्य यही होता है कि आतंकवादी को जीवित पकड़े, लेकिन जब आतंकवादी सामने से गोली चल रहा होता है तो आत्मरक्षा के लिए भी सुरक्षा बल गोली चलाते हैं। फारूक अब्दुल्ला को अपनी पुलिस के साथ खड़े होना चाहिए। सेना की कोशिश यही होती है कि वह आतंकी को पकड़े, लेकिन घटनाक्रम के अनुसार ही वह आगे की कार्रवाई को अंजाम देते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story