अन्य

दिल्ली के लोग केजरीवाल के साथ हैं, हमारी सरकार बनेगी : आले मोहम्मद इकबाल

jantaserishta.com
25 Jan 2025 8:32 AM IST
दिल्ली के लोग केजरीवाल के साथ हैं, हमारी सरकार बनेगी : आले मोहम्मद इकबाल
x
नई दिल्ली: मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें क्षेत्र के लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।
आले मोहम्मद इकबाल ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि लोगों का यह प्यार अरविंद केजरीवाल के कारण है। पूरी दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार फिर केजरीवाल की सरकार बनानी है क्योंकि दिल्ली के लोगों के दिलों में केजरीवाल बसते हैं।
भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भले ही वे दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री को यहां पर लाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश करें, दिल्ली में रहने वाले सभी धर्म के लोग केजरीवाल के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के द्वारा प्रचार तेज कर दिया गया है। भाजपा के प्रत्याशियों के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री रैलियां कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग चुके हैं।
आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत लगा दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड शो कर रहे हैं। साथ ही उनका पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली में मौजूद है।
कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सीलमपुर से चुनावी सभा का आगाज कर चुके हैं। लेकिन, बीते दिनों उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह कोई चुनावी सभा नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी की तबीयत अब ठीक है और वह चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 जनवरी को चुनावी सभा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story