अन्य

भाजपा और आरएसएस के लोग दक्षिण भारत के खिलाफ बोलते हैं अपशब्द : पवन खेड़ा

jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:32 AM IST
भाजपा और आरएसएस के लोग दक्षिण भारत के खिलाफ बोलते हैं अपशब्द : पवन खेड़ा
x
नई दिल्ली: राहुल गांधी इन दिनों तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका में हैं। अमेरिका में उन्होंने भाजपा, आरएसएस, देश में रोजगार और चुनावों सहित कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।
अमेरिका में राहुल के बोलने से देश में राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है। भाजपा उनके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर भी हमलावर है। इसी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उनके बयानों का समर्थन किया है।
उन्होंने राहुल गांधी के आरएसएस कुछ राज्यों से नफरत करती है, वाले बयान पर आईएएनएस से कहा, “आप सोशल मीडिया उठा कर देख लीजिए, कैसे आरएसएस के लोग और उनसे प्रभावित लोग दक्षिण भारत के पीछे पड़े रहते हैं। ऐसे किसी भी राज्य में जहां भाजपा को चुनावी लाभ नहीं मिलता, तो वे उसके पीछे पड़ जाते हैं। अयोध्या में जब भाजपा हार गई, तो सोशल मीडिया पर आपने देखा कि क्या माहौल था। अयोध्यावासियों के साथ क्या किया जा रहा था। राहुल जी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं।”
इसके बाद खेड़ा ने राहुल गांधी के सिख धर्म पर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा, “जो हिजाब के खिलाफ आंदोलन करते हैं, जो हिजाब को बैन करने की कोशिश करते हैं, वे कब पगड़ी की तरफ नज़र फेर देंगे, मालूम पड़ेगा क्या? चर्चाएं होती रहनी चाहिए। देश में नए-नए विचारों पर चर्चा जरूर होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story