अन्य
बजट 2024-25 में सभी फिरके के लोगों को नवाजा गया है : कशिश वारसी
jantaserishta.com
24 July 2024 8:39 AM IST

x
मुरादाबाद: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वारसी ने बजट को विकसित भारत का बजट बताया। उन्होंने कहा, "यह विकसित भारत का बजट है, यह बजट देश को विकसित बनाएगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह रही कि इसमें सभी फिरके के लोगों को नवाजा गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "बजट के अंदर देश के युवाओं, किसान और महिलाओं के लिए अच्छी योजनाएं रखी गई हैं। इनमें 'एनपीएस वात्सल्य' सबसे अच्छी योजना है। साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी की तीन दवाएं सस्ती हुई हैं और भी चीजों को सस्ता किया गया है। सरकार बहुत अच्छा बजट लाई है, जिससे नए भारत का निर्माण होगा।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का पूर्ण बजट पेश किया। उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर लगातार सातवीं बार आम बजट पेश किया है। इस बजट में किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला, उद्यमी, नवाचार, शिक्षा, विरासत सबको कुछ न कुछ दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





