अन्य
मणिशंकर अय्यर जैसे लोग करते रहते हैं अनाप-शनाप बात : कांग्रेस नेता नसीम खान
jantaserishta.com
6 March 2025 8:48 AM IST

x
मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शिक्षा पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता नसीम खान ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर जैसे लोग अनाप-शनाप बात करते रहे हैं, इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान दिए गए बयान का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है।
इस वीडियो में मणिशंकर अय्यर कांग्रेस नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए कहते हैं कि 'एक एयरलाइन पायलट' और 'दो बार फेल' होने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। ऐसा कहकर मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मनोभाव उस समय ऐसे नजर आ रहे हैं, मानो वह राजीव गांधी की राजनीतिक योग्यता का मखौल उड़ा रहे हों।
वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने और उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र से निष्कासित करने को लेकर नसीम खान ने कहा, "महापुरुषों के नाम पर चाहे वो छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और साहूजी महाराज या डॉ. भीमराव अंबेडकर हों। महापुरुषों के नाम और उनके इतिहास पर भाजपा जिस तरह से आज महाराष्ट्र के अंदर गंदी राजनीति कर रही है, उससे बचना चाहिए।"
बता दें कि मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करना सपा विधायक को भारी पड़ा। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के पटल पर अबू आजमी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। इसके बाद अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। ये निलंबन मौजूदा सत्र के लिए है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब वाले बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





