अन्य
विनेश फोगाट से करनाल में लोगों को बड़ी उम्मीदें, कहा- वो गोल्ड मेडल जरूर लाएंगी
jantaserishta.com
7 Aug 2024 8:29 AM IST

x
करनाल: पेरिस में जहां एक तरफ विनेश फोगाट कुश्ती में अपना दमखम दिखा रही हैं, वहीं विनेश की जीत के लिए करनाल के कुश्ती खिलाड़ी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। करनाल के कर्ण स्टेडियम में कुश्ती खिलाड़ियों ने विनेश के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई की विनेश दीदी गोल्ड मेडल जीतेंगी। विनेश ने प्री क्वार्टर फाइनल में जापान की रेसलर को मात दी। क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की रेसलर को हराया। अब सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर के साथ मुकाबला होगा।
मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। लेकिन, विनेश के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को मात दी है। ऐसे में विनेश आत्मविश्वास से लबरेज हैं। विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात को होगा और करनाल के सभी कुश्ती प्लेयर्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
जश्न में शामिल कई बच्चों ने विश्वास जताया कि इस बार हमारी दीदी पेरिस में भारत का मान बढ़ाएंगी। वे कमाल करके दिखाएंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि वे पेरिस ओलंपिक में मेडल नहीं, बल्कि गोल्ड मेडल लेकर आएंगी। हमें उन पर पूरा विश्वास और नाज है। वो यह कमाल किसी भी कीमत पर करके दिखाएंगी। वैसे भी अब तक का उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
वजीर मलिक ने कहा कि विनेश फोगाट से पूरा देश गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठा है। हम उम्मीद करते हैं कि वो गोल्ड लेकर ही आएंगी। उनका पिछला मुकाबला भी शानदार रहा है। ऐसे में हमें उनसे पूरी उम्मीद है कि वो किसी भी कीमत पर गोल्ड जीतेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





