अन्य
लालू यादव के कुशासन को नहीं भूली जनता, बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार : संजय झा
jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:31 AM IST

x
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है।
संजय झा ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी 2005 से चुनाव हार रही हैं। वह 2005 में चुनाव हारे, 2010 में हारे। लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जनता ऐसे लोगों को पहले भी सजा देने का काम कर चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में इन लोगों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनके इस बयान का कोई मतलब नहीं है।
जदयू नेता ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है और इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव के कुशासन को जनता भूली नहीं है। बिहार की जनता अब उन पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना चाहती है। डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने को लेकर संजय झा ने कहा कि वहां हर कोई शांति चाहता है और हम केंद्र सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि जो हाल महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का हुआ, वहीं हाल बिहार में सीएम नीतीश कुमार का भाजपा करेगी। इस बयान पर पलटवार करते हुए संजय झा ने कहा, "उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए। उम्र देखकर बात करनी चाहिए। नीतीश कुमार की उम्र कहां है और वह कितने साल के हैं। अपनी पार्टी को पहले संभालिए, उसके बाद कोई टिप्पणी कीजिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





