अन्य
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से मिली राहत, सुहाना बना रहेगा मौसम
jantaserishta.com
12 Sept 2024 12:05 PM IST

x
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान के ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अचानक मौसम बिगड़ सकता है और मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा। एनसीआर में लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है। लोगों को घंटों ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा। 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक बना रहेगा। वहीं 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई देते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





