अन्य

जनता को केजरीवाल की ईमानदारी पर भरोसा नहीं : कमलजीत सहरावत

jantaserishta.com
11 Dec 2024 8:21 AM IST
जनता को केजरीवाल की ईमानदारी पर भरोसा नहीं : कमलजीत सहरावत
x
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'शीश महल' को लेकर बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने उन पर निशाना साधा है।
भाजपा सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का घर, जिसे हम 'शीश महल' कहते हैं, उसे देखकर जनता को यकीन नहीं होगा कि यह वही व्यक्ति है, जो बड़े-बड़े वादे किया करता था कि घर नहीं लूंगा, सिक्योरिटी नहीं लूंगा, दो कमरे के फ्लैट पर रहूंगा। आज उन्होंने अपने घर में 75 एसी लगवा रखे हैं। यह शीश महल तब बना जब पूरा देश कोविड की चपेट में था। दिल्ली की जनता को ऑक्सीजन प्लांट नहीं मिल रहे थे, दिल्ली की जनता को कोविड के इंजेक्शन नहीं मिले, उस दौरान उन्होंने इसका निर्माण करवाकर जनता को लूटने का काम किया।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद से एआईएमआईएम द्वारा पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाए जाने पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। जब यहां दंगे जैसी घटना होती है तो यह परेशान करने वाली बात है। मास्टरमाइंड ऐसी घटनाओं के पीछे एक तरह से समाज के अपराधी हैं। यदि ऐसे व्यक्तियों को किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में मैदान में उतारा जाता है, तो यह पार्टी की विचारधारा और व्यक्ति दोनों पर सवाल उठाता है।
इससे पहले, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल के 'शीश महल' पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7 स्टार रिसोर्ट का निर्माण करवाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story