अन्य

मरीज को कंधे पर लादकर अस्पताल ले गए लोग, मूलभूत सुविधाओं से वंचित हिमाचल के उद्योग मंत्री का गांव

jantaserishta.com
12 Jun 2024 2:38 PM IST
मरीज को कंधे पर लादकर अस्पताल ले गए लोग, मूलभूत सुविधाओं से वंचित हिमाचल के उद्योग मंत्री का गांव
x
शिमला: सुदूरवर्ती क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का दावा करने वाली सरकार की हकीकत से रूबरू होना हो तो हिमाचल प्रदेश के टीकर गांव चले आइए। यह गांव आजादी के 75 साल बाद भी सड़क से वंचित है। देश अब 4जी से 5जी की ओर बढ़ चुका है, लेकिन ग्रामीण इलाकों के काम अभी भी कछुए की गति से चल रहे हैं।
हमारे देश में अभी भी कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क नहीं होने की वजह से बीमार लोगों को कंधे पर उठाकर पैदल ही अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ऐसी ही एक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव से सामने आई है।
यहां शोभाराम नामक 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को इलाज के लिए लोग कंधे पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए।
सड़क के अलावा भी इस गांव में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मूलभूत सुविधाओं के लिए यहां के ग्रामीणों ने कई बार मांग भी उठाई है। लेकिन, किसी सरकार ने इसकी मांगें पूरी नहीं की। चुनाव के वक्त इन ग्रामीणों को तमाम राजनीतिक दलों से सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता है।
टीकर गांव के रहने वाले नाथू राम बताते हैं कि प्रसव के दौरान यहां की महिलाओं को उठाकर लाना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाओं ने रास्ते में ही बच्चों को जन्म दिया है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में कई लोग दम तोड़ चुके है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story