अन्य

आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है : कैलाश गहलोत

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:51 AM IST
आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है : कैलाश गहलोत
x
नई दिल्ली: दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। इस बार जनता भाजपा को नई उम्मीद के रूप में देख रही है।
आप से भाजपा में आए कैलाश गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी से दिल्ली की जनता परेशान हो चुकी है। इसका कारण यह है कि जो वादे आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किए थे, उन वादों को अभी तक इस पार्टी ने पूरा नहीं किया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि इस पार्टी ने अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिसकी वजह से लोगों के बीच में काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि यह काफी हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली की जनता अब-भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त है। यहां के लोगों की मूलभूत सुविधाएं अब-भी पूरी नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बर्बाद किया है। ऐसी स्थिति में यहां की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार हम किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को सत्ता बेदखल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
इससे पहले 23 जनवरी को कैलाश गहलोत द्वारका के भरथल गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस बार हर तरफ से यही आवाज आ रही है कि "इस बार भाजपा की सरकार"।
उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और उसी नतीजा है कि अब यहां लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस पार्टी ने इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद अब तक दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story