अन्य

पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग एक्स के मैच यूएई में शिफ्ट किए

jantaserishta.com
9 May 2025 8:10 AM IST
पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग एक्स के मैच यूएई में शिफ्ट किए
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एचबीएल पीएसएल एक्स के शेष मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट करने का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष के बीच पीसीबी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि टूर्नामेंट के शेष आठ मैच अब यूएई में होंगे। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे।
बोर्ड ने कहा है कि मैचों की तारीख और आयोजन स्थलों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।
पीसीबी के चेयरमैन मोहसीन नकवी ने कहा कि बोर्ड हमेशा से इस बात का समर्थक रहा है कि "राजनीति और खेल को अलग रखना चाहिए"। उन्होंने कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर पीसीबी ने बाकी के मैच यूएई में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
नकवी ने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाया ताकि एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग एक्स को बाधित किया जा सके। घरेलू तथा विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए टूर्नामेंट को शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story