अन्य

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर पवन खेड़ा ने किया पलटवार

jantaserishta.com
31 July 2024 8:36 AM IST
राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर पवन खेड़ा ने किया पलटवार
x
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा, “बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी के लिए किया, वे शब्द आज पूरे देश के कानों में गूंज रहे हैं। देश का हर व्यक्ति उससे हतप्रभ, नाराज और दुखी है, लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा भी सामने आ चुका है। यह मानसिकता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की ही हो सकती है कि एक ऐसे व्यक्ति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करें, जो एक शहीद परिवार से आता है।”
उन्होंने कहा, “अनुराग ठाकुर राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ रहे हैं, तो मैं उन्हें उनकी जाति बताता हूं। राहुल गांधी की जाति शहादत है। वो शहीद परिवार से आते हैं, लेकिन यह बात अनुराग ठाकुर, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं संघ को कभी समझ नहीं आ सकती है। खैर, आपको जितनी गाली देनी है, आप दे सकते हैं। रही बात माफी की तो हमें आपकी माफी नहीं चाहिए। वैसे भी आप माफी मांगेंगे नहीं और हमें माफी चाहिए भी नहीं। भारत में जातिगत जनगणना होकर रहेगी। आप चाहे जितनी गालियां गांधी परिवार को दे दीजिए। कांग्रेस पार्टी को दे दीजिए, राहुल गांधी को दे दीजिए। यह लड़ाई जारी रहेगी।”
बता दें कि मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने सदन में राहुल गांधी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर चौतरफा बवाल मचा हुआ है। उन्होंने राहुल का जिक्र करते हुए कहा कि जिनकी जाति का पता नहीं है, वो जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं। अनुराग के इस बयान पर सदन में बवाल मच गया। वहीं राहुल ने भी अनुराग के बयान पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि आपको मेरे बारे में जो भी टिप्पणी करनी है, आप कर सकते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन मैं एक बात दोहराना चाहता हूं कि इस देश में जातीय जनगणना होकर रहेगी और रही बात माफी की, तो मुझे किसी की भी माफी नहीं चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story