अन्य
अस्पताल में गोली मारकर मरीज की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
15 July 2024 8:35 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के जीटीबी एनक्लेव अस्पताल में एक युवक ने गोली मारकर एक मरीज की हत्या कर दी। आरोपी युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया, जीटीबी एनक्लेव के वार्ड 24 में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि मरीज रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने बताया कि मरीज पेट की संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। रविवार शाम करीब चार बजे करीब 18 साल का एक युवक वार्ड में आया और गोली मारकर रियाजुद्दीन की हत्या कर दी।
पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पता चला कि मरीज की मौत हो चुकी है। मृतक खजूरी खास का रहने वाला है। हमलावर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मौके पर तीन राउंड गोली मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





