अन्य

आईएनएस चिल्का पर होगी अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड

jantaserishta.com
6 Aug 2024 8:24 AM IST
आईएनएस चिल्का पर होगी अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड
x
दिल्ली: भारतीय नौसेना से जुड़े अग्निवीरों का चौथा बैच अपनी पासिंग आउट परेड के लिए तैयार है। नौसेना के मुताबिक यह परेड शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी नौ अगस्त को आईएनएस चिल्का पर अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का अवलोकन करेंगे। नौसेना के मुताबिक पासिंग आउट परेड (पीओपी) केवल अग्निवीरों के 16 सप्ताह के प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक नहीं है, बल्कि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भारतीय नौसेना में उनकी नई यात्रा भी है।
भारतीय नौसेना के मुताबिक सूर्यास्त के बाद होने वाले इस समारोह में 216 महिला अग्निवीर सहित 1390 अग्निवीर आईएनएस चिल्का पर परेेड करेंगे। इस अवसर पर नौसेना अग्निवीरों के साथ-साथ 330 तटरक्षक नाविक भी पास आउट होंगे।
सोमवार को इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान परेड के संचालन अधिकारी होंगे। इस समारोह को पास आउट होने वाले अग्निवीरों के परिवारों, और जाने-माने दिग्गजों के साथ-साथ खेल जगत की हस्तियां भी देखेंगी। चिल्का में दिए गए प्रशिक्षण में शैक्षणिक, एवं सेवा के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और कर्तव्य, सम्मान एवं साहस के मूल मूल्यों पर आधारित आउटडोर प्रशिक्षण भी शामिल था।
‘पीओपी’ के दौरान काबिल अग्निवीरों को सीएनएस द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन के तहत नौसेना प्रमुख नई अवसंरचना के निर्माण/सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे और अग्निवीरों के समापन समारोह में शामिल होंगे एवं विभिन्न प्रभागों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story