अन्य

गैबॉन के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में चीनी राष्ट्रपति के विशेष दूत की भागीदारी

jantaserishta.com
6 May 2025 8:28 AM IST
गैबॉन के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में चीनी राष्ट्रपति के विशेष दूत की भागीदारी
x
बीजिंग: गैबॉन गणराज्य के राष्ट्रपति ब्राइस ओलिगुई नगुएमा के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष मू होंग ने 3 मई को गैबॉन की राजधानी लिब्रेविल में आयोजित राष्ट्रपति नगुएमा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।
अगले दिन, 4 मई को राष्ट्रपति नगुएमा ने लिब्रेविल में मू होंग के साथ एक विशेष मुलाकात की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
मू होंग ने राष्ट्रपति नगुएमा को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन गैबॉन के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मू होंग ने बताया कि चीन गैबॉन के साथ एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देकर आपसी विश्वास को मजबूत करना चाहता है। साथ ही, आपसी लाभ और साझा जीत के सिद्धांतों के आधार पर सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई, ताकि चीन-गैबॉन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।
वहीं, राष्ट्रपति नगुएमा ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में विशेष दूत भेजने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने मू होंग के माध्यम से राष्ट्रपति शी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नगुएमा ने कहा कि गैबॉन चीन के साथ अपनी पारंपरिक मित्रता को बहुत महत्व देता है और एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करने की इच्छा जताई, ताकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नए अवसरों का सृजन हो और यह साझेदारी और समृद्ध हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story