अन्य
पेरिस ओलंपिक: भारतीय खिलाड़ियों को गर्मी से राहत देने के लिए खेल मंत्रालय ने 40 एसी उपलब्ध कराए
jantaserishta.com
3 Aug 2024 9:07 AM IST

x
पेरिस: पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान बढ़ती गर्मी और आर्द्रता के कारण भारतीय खिलाड़ियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए भारतीय अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। अब खिलाड़ियों को उनके कमरों में एयर कंडीशनर की सुविधा मिलेगी। ये एसी भारत सरकार द्वारा फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांस में भारतीय दूतावास की एक संयुक्त बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि दूतावास 40 एसी खरीदकर ओलंपिक गांव में भारतीय खिलाड़ियों के कमरों में लगाएगा।
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया, "इस फैसले के बाद फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एसी खरीद लिए हैं और उन्हें ओलंपिक गांव में पहुंचा दिया गया है।"
ये एसी तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार हैं और खिलाड़ियों ने इनका उपयोग शुरू भी कर दिया है। उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर आराम मिलेगा और वे अच्छे प्रदर्शन के लिए आवश्यक रेस्ट कर सकेंगे। सभी एसी की लागत खेल मंत्रालय द्वारा वहन की गई है।
खिलाड़ियों के कमरों में एसी की मांग उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद शुरू हो गई थी, क्योंकि आयोजन समिति ने गर्मी और आर्द्रता की उम्मीद के बावजूद कमरों में एसी की व्यवस्था नहीं की थी। पेरिस 2024 की आयोजन समिति ने ओलंपिक गांव को ग्रीन विलेज बनाने के लिए कमरों में एसी नहीं लगाने का फैसला किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





