अन्य

पेरिस ओलंपिक: 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

jantaserishta.com
1 Aug 2024 8:28 AM IST
पेरिस ओलंपिक: 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
x
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। 1 अगस्त को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल निम्नलिखित है।
सुबह 11 बजे: पुरुषों की 20 किलोमीटर की रैपिड वॉक स्पर्धा में अक्षदीप, विकास और परमजीत सिंह भाग लेंगे।
दोपहर 12 बजे से: बैडमिंटन में पुरुष एकल के 16वें राउंड में लक्ष्य सेन का मुकाबला होगा।
दोपहर 12:30 बजे: गोल्फ में पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले (पहला राउंड) शुरू होगा, जिसमें शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर हिस्सा लेंगे।
दोपहर 12:50 बजे: महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक फाइनल स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी प्रतिस्पर्धा करेंगी।
दोपहर 1 बजे: निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष फाइनल में स्वप्निल कुसाले हिस्सा लेंगे।
दोपहर 1:30 बजे: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में बेल्जियम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
दोपहर 2:30 बजे: महिला मुक्केबाज निखत जरीन का मुकाबला 50 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में होगा।
दोपहर 2:31 बजे: पुरुष तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 में अपना दमखम दिखाएंगे।
दोपहर 3:30 बजे: महिला निशानेबाज शिफ्ट कौर समरा और अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा की क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगी।
दोपहर 3:45 बजे: सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुष डिंगी आईएलसीए7 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगे।
शाम 4:30 बजे: बैडमिंटन में पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।
रात 7:05 बजे: सेलिंग में नेत्रा कुमारन महिला डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगी।
रात 10 बजे के बाद: बैडमिंटन में महिला एकल में पीवी सिंधु का राउंड ऑफ 16 मुकाबला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story