अन्य

विदेश में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं परिणीति चोपड़ा

jantaserishta.com
24 July 2024 8:58 AM IST
विदेश में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं परिणीति चोपड़ा
x
मुंबई: हाल ही में फिल्‍म 'अमर सिंह चमकीला' में अपने दमदार किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिलहाल विदेश में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है।
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जहां उनके 4.42 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वीडियो में उन्हें सड़क पर चलते देखा जा सकता है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया है, "सबसे बड़ा फ्लेक्स (शो ऑफ) : मीटिंग के लिए पैदल जाना।"
एक अन्य वीडियो में परिणीति खुशी-खुशी टहलती दिख रही हैं। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है और इसे ग्रे स्वेटर के साथ पेयर किया है। उन्होंने इसके लिए बिना मेकअप वाला लुक चुना है। उनके बाल खुले हैं। उन्होंने इस लुक को साइड स्लिंग बैग और सफेद जूतों के साथ पूरा किया है।
परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के एक निजी आलीशान होटल में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। पेशेवर मोर्चे पर परिणीति ने यशराज फिल्म्स में जनसंपर्क सलाहकार के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2011 में वाईआरएफ की रोमांटिक कॉमेडी 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ अभिनय की शुरुआत की।
वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'जबरिया जोड़ी', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'गोलमाल अगेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। परिणीति ने हाल ही में बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा 'अमर सिंह चमकीला' में अमरजोत कौर का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म पंजाब के मूल रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी को बयां करती है, जो अपने समय के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story