
रायपुर। 14 फरवरी को मरीन ड्राइव तेलीबांधा में मातृ पितृ पूजन दिवस पर भव्य आयोजन किया,जिसमें लायंस क्लब वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों का वैदिक मंत्रो द्वारा पूजन व बढ़ते कदम वृद्धा आश्रम क़े बुजुर्गो का सम्मान व भेंट देकर सम्मान किया गया । इसके अलावा प्रेरणा नेत्रहीन बालिका छात्रावास, हीरापुर की बालिकाओं को सुंदर भजन प्रस्तुत करने पर सम्मान किया गया।
बच्चो द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक आयोजन व डुंडा बाल सस्कार केंद्र क़े बच्चों द्वारा पिरामिण्ड का सुन्दर दृश्य व सेल्फी जोन व गुरु मंदिर व कट आउट बापूजी व शिव पार्वती, भगवान गणेश जी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अपने माता-पिता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। माता पिता ने भी बच्चों का पूजन कर उन्हें गले से लगा लिया । इस दौरान बच्चों और उनके माता-पिता के आंखें भर आई। सभी का हृदय द्रवित हो गया। पूजन के सामूहिक दृश्य से सभी आनंदित थे। कार्यक्रम में बच्चे बड़ी तादाद में अपने माता-पिता के साथ आए थे।
मुख्य अतिथि के रूप में शदाणी दरबार, रायपुर क़े पूज्य संत श्री युधिष्ठिर महाराज सिंधु शक्ति के सस्थापक किशोर आहूजा,सांसद प्रतिनिधि राजकुमार राठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह प्रान्त प्रचारक मनीष , चेतराम अग्रवाल सामाजिक समरसत्ता प्रमुख महानगर,विचार क्रांति योग प्रशिक्षण लक्ष्मीकांत, विजय खत्री,ऋषि प्रसाद सेवादार घासीराम साहू व साधक परिवार के लेखराम साहू,हरेश गोविंदानी, सुमीत अरोरा,मनोज गोगिया, डी नारायण राव, राजेश गोकलानी,यशवंत वर्मा, उमा शंकर, दाऊ लाल निषाद, दुवारिका सिन्हा,रामनारायण साहू, कविता वाधवानी, बबिता जैरानी, रीना तलरेजा, मंजू चंद्राकर, चुनेशवारी बहन साधिका बहनें व बाल संस्कार केंद्र के सेवाधारी बड़ी सख्या मे उपस्थित थे। साधक परिवार के मीडिया प्रभारी शोभाराज मल ने जानकारी दी।





