अन्य

पानीपत: गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'गांधी जी की विचारधारा आज भी दुनिया के हर कोने में जिंदा है'

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:52 AM IST
पानीपत: गुलाम नबी आजाद ने कहा, गांधी जी की विचारधारा आज भी दुनिया के हर कोने में जिंदा है
x
पानीपत: महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आर्य कॉलेज के गांधीयन अध्ययन केंद्र, पानीपत नागरिक मंच व गांधी ग्लोबल फैमिली के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के सभागार में गांधी के विचारों पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
इस अवसर पर गुलाम नबी आजाद ने गांधी जी को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी व्यक्तिगत तौर पर जिंदा ना हों, लेकिन आज भी उनकी विचारधारा दुनिया के हर कोने में जिंदा है। दुनिया के सभी कोनों में गांधी जी के बारे में सभी जानते हैं। आज हमें उनकी विचारधारा को मरने नहीं देना है। गांधी जी ने दुनिया में प्रेम सद्भाव का संदेश दिया था और उनकी विचारधारा पर दुनिया को आजादी मिली है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई बड़े देश आधुनिक हथियारों से लड़ रहे हैं, हम केवल अहिंसा व प्रेम से ही आजादी प्राप्त कर सकते हैं।
महाकुंभ मेले में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर गुलाम नबी आजाद ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि कुंभ व बड़े मेलों में इस तरह की अनहोनी हो जाती है। लेकिन एक दूसरे पर आरोप लगाना गलत है और इस तरह की सोच रखना गलत है।
वहीं, कांग्रेस की बुरी हालत पर उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें अक्ल दे। वे अपनी कमजोरी और गलतियां को ठीक करें, ताकि देश को एक मजबूत विपक्ष मिले। मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है।
आजाद ने आगे कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप को छोड़ दिया है और भविष्य में मैं किसी भी राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story