
x
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आहत है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पहलगाम हमले की निंदा की। साथ ही उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बेगुनाह लोगों पर हमला करना सही नहीं है। इस आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और पाकिस्तान को जवाब देना होगा। मैं मांग करता हूं कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"
आतंकियों द्वारा पर्यटकों का धर्म पूछकर हत्या करने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, "हिंदू-मुस्लिम में जानबूझकर दूरी पैदा करने के लिए आतंकवादियों ने हमला किया है। वे चाहते हैं कि भारत में रहने वाले लोग आपस में मिलजुलकर न रहें और झगड़ा करें। मगर, मेरा मानना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए, ताकि पाकिस्तान की नीति फेल हो जाए।"
हुसैन दलवई ने आगे कहा, "हिंसा कोई रास्ता नहीं है। मेरा मानना है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है, इसलिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि देश एकजुट होकर रहे।"
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में देश एक साथ खड़ा है, लेकिन यह हमला जानबूझकर किया गया है, ताकि देश में हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव पैदा किया जा सके।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और जल्द ही भारत की ओर से एक्शन लिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद दुनिया भर चौतरफा निंदा हो रही है। हमला मंगलवार को बैसरन घाटी में हुआ, जहां आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर लोगों पर अंधाधुंध (अधिकांश पर्यटक) गोलीबारी की। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





