अन्य
पाकिस्तान से ईंट का जवाब पत्थर से और खून का बदला खून से लिया जाएगा : एकनाथ शिंदे
jantaserishta.com
29 April 2025 8:31 AM IST

x
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आतंकवादियों के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा।
मुंबई में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पहलगाम हमला बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि देश पर हमला है। सभी देशवासियों ने इसे गंभीरता से लिया है। इस पर राजनीति करना बेकार की बात है। यह राजनीति का वक्त नहीं है।"
ऐसे नाजुक समय में सेना और भारत सरकार के साथ खड़े रहने की बात करते हुए उन्होंने कहा, "देश के बॉर्डर पर हमारे सेना के जवान हैं, उनके पीछे खड़े रहने का वक्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े रहने का वक्त है। ऐसे समय पर राजनीति करना गलत है, क्योंकि हमले में बेकसूर लोग मारे गए हैं। पीड़ितों से हमने मुलाकात की तो उन्होंने अपनी आपबीती बताई। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी है।"
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में शामिल हैं। सिंधु जल संधि के विषय में भी निर्णय लिया गया है।"
उन्होंने कहा, "जिन आतंकवादियों ने हमारे लोगों पर हमला किया है, उनके घर को बम से उड़ाने का काम किया गया है। ईट का जवाब पत्थर से और खून का बदला खून लिया जाएगा। हम पाकिस्तान को छोड़ेंगे नहीं। हर देशवासियों की इच्छा पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की है, पीएम मोदी इस इच्छा को पूरा करेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





