अन्य

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में दो आतंकवादी ढेर, पांच गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Oct 2024 11:39 AM IST
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में दो आतंकवादी ढेर, पांच गिरफ्तार
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पिछले तीन दिनों में दो अलग-अलग अभियानों में दो आतंकवादी मारे गए हैं और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि शनिवार को प्रांत के पिशिन जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान चलाया।
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईएसपीआर के बयान के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आतंकी कई आतंकवादी हमलों में शामिल थे। वे सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
आईएसपीआर ने बताया कि अन्य ऑपरेशन गुरुवार चलाया गया था। सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान के झोब जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इलाके की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story