अन्य

पहलगाम आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ साजिश : कपिल सिब्बल

jantaserishta.com
24 April 2025 8:46 AM IST
पहलगाम आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ साजिश : कपिल सिब्बल
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को इस हमले को इंसानियत के खिलाफ साजिश बताया।
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "पहलगाम में हादसा, बुजदिलों द्वारा आक्रामक तरीके से बेकसूर लोगों की जान लेना इंसानियत के खिलाफ अपने आप में बहुत भारी साजिश और कत्लेआम भी है। ऐसे लोग इंसानियत व बेकसूरों की कत्ल करते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
उन्होंने सरकार पर जवाबी कार्रवाई का भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाएगी। जिन लोगों की जान चली गई, उसके लिए हमें दुख और पछतावा है। हमारी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों और जो भी इस कत्लेआम में शामिल है, उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।"
उन्होंने आगे कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देशों को यह मान लेना चाहिए कि जो भी देश आतंकवाद को समर्थन करता है, उन्हें कोई सहायता नहीं मिलनी चाहिए। इंटरनेशनल कम्यूनीटि को यह मानना चाहिए कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश के साथ सिविलाइज्‍ड व्यवहार नहीं किया जा सकता। उन्हें किसी तरीके से राहत नहीं मिलनी चाहिए। यह बुजदिलों का अटैक है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की दुनिया भर में चौतरफा निंदा हो रही है। हमला मंगलवार को बैसरन घाटी में हुआ, आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर लोगों पर (अधिकांश पर्यटक) अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने बुधवार को कुछ संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी किए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, इस हमले में तीन आतंकवादियों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा के तौर पर की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story