अन्य

पहलगाम के हमलावर दुनिया के किसी भी कोने में हों, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी : राजेंद्र राठौड़

jantaserishta.com
1 May 2025 8:46 AM IST
पहलगाम के हमलावर दुनिया के किसी भी कोने में हों, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी : राजेंद्र राठौड़
x
चुरू: राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तैयारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में कुकृत्य करने वाले लोगों को कड़ी सजा मिलेगी।
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हरकत का उचित जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऐसा कुकृत्य करने वालों को, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में हों, कड़ी सजा मिलेगी।"
उन्होंने आगे कहा, "मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सेना को दी गई खुली छूट स्वागत योग्य कदम है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, सरकार की नीति हमेशा जीरो टॉलरेंस की रही है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।"
भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "भारत में शॉर्ट टर्म वीजा पर जो पाकिस्तानी नागरिक आए थे, उन्हें वापस उनके देश भेजा जा रहा है। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की भी छानबीन की जा रही है। वहीं, नागरिकता पाने के जो हकदार थे, जो धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर पड़ोसी मुल्क से आए, उन्हें नागरिकता देने का काम हो रहा है। सरकार पूरी तरह से सजग है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के अगुवाई में आतंकवाद का इरादा रखने वाले लोगों को निश्चित तौर पर कड़ी सजा मिलेगी।"
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। केंद्र सरकार ने इसका जिम्मेदार आतंकवाद के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को माना है। देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने एकजुट होकर भारत सरकार से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story