अन्य

हमारे विकास कार्यों को देखकर अन्य पार्टियां घबराईं : महबूबा मुफ्ती

jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:52 AM IST
हमारे विकास कार्यों को देखकर अन्य पार्टियां घबराईं : महबूबा मुफ्ती
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को प्रचार करते हुए अपनी सरकार की उपलब्‍धि‍यां बताईं।
उन्होंने कहा, "पीडीपी का जम्मू-कश्मीर में सड़कें, विश्वविद्यालय और कॉलेज तथा एम्स बनाने व रोजगार सृजन में रिकॉर्ड रहा है। इसलिए अन्य पार्टियां घबरा गई हैं और जनता के पास जा रही हैं। उनके पास जनता से माफी मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। युवा वर्षों से जेलों में हैं और उनके माता-पिता को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।"
उन्होंने कहा कि लोग जेल से चुनाव लड़ते हैं और उन्हें सुरक्षा दी जाती है। जब वे हमारे उम्मीदवारों पर हमला करते हैं, तो पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती, लेकिन चुनाव आयोग हमारे उम्मीदवारों को नोटिस भेजता है, तो आपको समझना चाहिए कि जेल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का क्या मतलब है।
वहीं पिछले दिनों अनंतनाग में एक रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मुफ्ती मोहम्मद सईद के विजन को जनता समझ चुकी है। पीडीपी की कार्यशैली से लोग वाकिफ हैं, हम जिस तेजी में काम करते हैं, वैसा काम नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने 40 साल के कार्यकाल के दौरान भी नहीं किया है।”
महबूबा मुफ्ती ने दावा करते हुए कहा था, “जम्मू-कश्मीर में आज वोट की जो इज्जत है, वो पीडीपी की वजह से है। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अगर पार्टी का गठन नहीं किया होता, तो आज भी नेशनल कॉन्फ्रेंस, यहां तानाशाही के माहौल में काम कर रही होती। प्रदेश की जनता अब नेशनल कॉन्फ्रेंस से निराश और परेशान हो चुकी है।”
उन्होंने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा था, “ पांच साल पहले भाजपा ने जो क‍िया, उसे लेकर लोगों में गुस्सा है। इसके कारण लोग उसकी नीतियों से नाराज हैं। इसलिए यहां की जनता वोट के माध्यम से अपना जवाब देगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा, जिस समय जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ हमारी सरकार बनी थी, उनके लोग ही हमारे दरवाजे पर आए थे। इस दौरान हमारी ओर से किसी भी बड़े लीडर ने दिल्ली जाकर अमित शाह और दूसरे भाजपा नेताओं से मुलाकात नहीं की।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story