अन्य
विपक्ष का काम सवाल उठाना, एनडीए सरकार आपसी सौहार्द पर बनी: ज़मा खान
jantaserishta.com
12 Jun 2024 3:36 PM IST

x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री ज़मा खान ने केंद्र सरकार के गठन पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सवाल उठाना, उसकी आलोचना मैं नहीं करूंगा। केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है और हमारे नेता जो भी निर्णय लेते हैं, उस पर हम लोग चलते हैं और चलते रहेंगे।
'बैसाखी के सहारे सरकार चलेगी', विपक्ष के इस बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द पर यह सरकार बनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सरकार में शामिल हैं। इस सरकार को हम लोग पांच साल चलाएंगे। नीतीश कुमार ने सरकार को जो समर्थन दिया है, वह आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज को लेकर पहले भी लगे हुए थे और सीएम नीतीश कुमार आज भी लगे हुए हैं।
केंद्र में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नहीं बनाए जाने पर ज़मा खान ने कहा कि अभी बहुत सारी चीजें बाकी है। मंत्रालय का विस्तार होगा तो निश्चित तौर पर इस पर भी ध्यान दिया जाएगा, बहुत सारा विस्तार अभी बाकी है।
राहुल गांधी के यह कहने कि अगर प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो दो लाख से अधिक मतों से जीततीं। इस पर ज़मा खान ने कहा कि यह समय बताता, अब बोलने से कोई फायदा नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





