अन्य

यूरोपीय संघ के फैसले का विरोध : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:40 AM IST
यूरोपीय संघ के फैसले का विरोध : चीनी वाणिज्य मंत्रालय
x
बीजिंग: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि चीनी पक्ष के विरोध के बावजूद यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ 15वें दौर के प्रतिबंध की सूची में कुछ चीनी उद्यमों और व्यक्तियों को शामिल कराया। चीन इस पर जबरदस्त असंतुष्ट है और इसका डटकर विरोध करता है। चीन चीनी उद्यमों के वैधिक हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन हमेशा एकतरफा प्रतिबंध का विरोध करता है। यूरोपीय संघ की कार्रवाई चीन और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच संपन्न समानता की भावना के विरुद्ध है, जिससे चीन-यूरोपीय संघ आर्थिक व व्यापारिक संबंध पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चीन यूरोपीय संघ से दोनों पक्षों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की समग्र स्थिति की सुरक्षा की दृष्टि से वैश्विक व्यवसाय चेन और सप्लाई चेन की गारंटी का ख्याल रखते हुए फौरन ही चीनी उद्यमों को प्रतिबंध सूची में शामिल कराने की गलत कार्रवाई बंद करने और चीनी उद्यमों के वैध हितों पर नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story