अन्य
विपक्ष को ईवीएम पर नहीं, अपने दिमाग पर सवाल उठाना चाहिए : रामदास आठवले
jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:44 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरा, मंत्रिमंडल के विस्तार और विपक्ष के ईवीएम पर सवाल को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष एवं केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को आईएएनएस से बात की।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार आगामी दो-तीन दिनों में हो सकता है। अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बनी है। लेकिन, बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री पद का निर्णय हो जाएगा। मंत्रिमंडल के विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी को एक मंत्री पद मिलेगा।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आज या कल मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय हो जाएगा। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर ही सहमति बनेगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पास 132 सीटें हैं। अजित पवार ने भी 41 सीटों का समर्थन देवेंद्र फडणवीस के नाम को दे दिया है। इसको लेकर एकनाथ शिंदे से बातचीत होनी बाकी है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करके भी सम्मान करना चाहिए। वहीं, शिवसेना को कोई दूसरा नेता महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री हो सकता है। शिवसेना ने भी 57 सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, जिसे लेकर सभी के मन में उनके लिए रिस्पेक्ट है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द निर्णय होगा, जो भी फैसला लिया जाएगा, वो हमें स्वीकार्य होगा।
विपक्ष के ईवीएम पर उठाए गए सवालों को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। उनको अपने दिमाग और गलतियों पर सवाल उठाना चाहिए। ईवीएम कभी खराब नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब लोकसभा में उनकी इतनी सीटें आईं, तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





