अन्य

मध्य प्रदेश में नर्मदा संरक्षण के लिए विपक्ष सकारात्मक सहयोग देने को तैयार: जीतू पटवारी

jantaserishta.com
14 Jun 2024 10:32 AM IST
मध्य प्रदेश में नर्मदा संरक्षण के लिए विपक्ष सकारात्मक सहयोग देने को तैयार: जीतू पटवारी
x
भोपाल: मध्य प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार कई कदम उठा रही है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सकारात्मक सहयोग देने की बात कही है।
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि नर्मदा नदी को संकट से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है, जिसमें सरकार, स्थानीय समुदाय, स्वयंसेवी संगठन और वैज्ञानिक संस्थान सभी की भागीदारी हो। इन प्रयासों के माध्यम से ही हम नर्मदा की स्वच्छता और उसका संरक्षण सुनिश्चित कर सकते हैं, जिससे यह नदी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी बनी रहे।
कांग्रेस की ओर से सकारात्मक सहयोग का वादा करते हुए पटवारी ने कहा सकारात्मक विपक्ष के दृष्टिकोण से कांग्रेस ऐसे किसी भी अभियान में सरकार का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि "व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि हमारे छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं, बशर्ते सभी प्रतिबद्ध हों और निरंतर प्रयास करते रहें"।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आगे कहा, मध्‍यप्रदेश सहित अनेक राज्यों के लोगों के लिए जल स्रोत और सांस्कृतिक धरोहर मां नर्मदा, पिछले कुछ दशकों से संकटों का सामना कर रही हैं। प्रदूषण, अवैध रेत खनन, जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित औद्योगिकीकरण जैसे कारकों ने नर्मदा की धारा को खतरे में डाल दिया है। इसे बचाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य की 212 नदियों में साफ-सफाई के साथ जल संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। अभियान के दौरान राज्य की जल संरचना के जीर्णोद्धार और साफ-सफाई पर तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story