अन्य

विपक्षी नेताओं में देशप्रेम की भावना नहीं, भारत की छवि धूमिल करते हैं : जीतन राम मांझी

jantaserishta.com
19 May 2025 8:37 AM IST
विपक्षी नेताओं में देशप्रेम की भावना नहीं, भारत की छवि धूमिल करते हैं : जीतन राम मांझी
x
गया: बिहार के गया में रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विपक्षी नेताओं में देशप्रेम की भावना की कमी है। वे विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब विदेश जाते हैं, तो अपने देश की बुराई करते हैं। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वह जब भी विदेश जाते हैं, देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह एक गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। अपने घर की शिकायत दुनिया के सामने नहीं करनी चाहिए।
'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना करते हुए मांझी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर एक साहसी और निर्णायक कदम उठाया है। इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तानी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जबकि पाकिस्तान अक्सर भारत के निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाता है, जो कायरता की निशानी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान की हरकतों का ऐसा जवाब दिया जाएगा, जो वह सोच भी नहीं सकता। आज वही हुआ है, पाकिस्तान के 11 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है।
मांझी ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को वैश्विक मंच पर रखने के लिए सरकार सभी दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजेगी। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को शामिल किया गया। शशि थरूर एक प्रखर वक्ता हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रख सकते हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी विपक्ष में थे, तब भी उन्हें विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। उसी तरह आज पीएम मोदी भी योग्य लोगों को जिम्मेदारी दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story