अन्य

वक्फ अधिनियम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, हम बताएंगे इसका लाभ : मंत्री गिरीश चंद्र यादव

jantaserishta.com
21 April 2025 8:40 AM IST
वक्फ अधिनियम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, हम बताएंगे इसका लाभ : मंत्री गिरीश चंद्र यादव
x
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार को जौनपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) योजना की कार्य प्रगति का निरीक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच जाकर वक्फ कानून के फायदे के बारे में बताएंगे।
यूपी के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार को अपने गृह जिले जौनपुर में थे। इस दौरान उन्होंने जनपद में भ्रमण कर एसटीपी योजना की प्रगति को चेक किया साथ ही साफ सफाई व सड़कों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की उसे ठीक कराने के लिए निर्देशित किया
वक्‍फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर मुस्लिम समुदाय में जागरूकता अभियान चलाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, यह कानून लोकसभा और राज्यसभा से पास होकर बना है, लेकिन इस पर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही हैं। वे सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। हम लोग सभी के बीच मे जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि इससे कोई नुकसान नहीं है। लोगों को वक्फ कानून का लाभ बताएंगे।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुखद है और दुख इस बात का भी है कि इस पर विपक्षी दलों ने चुप्पी साध रखी है। इस मुद्दे पर न कांग्रेस, न सपा और न ही विपक्षी 'इंडिया ब्लॉक' में शामिल कोई घटक दल कुछ बोल रहा है। हम सब इसकी निंदा करते हैं।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इस दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भी देखने को मिली। हालात इतने खराब हो गए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा प्रदेश की टीएमसी सरकार पर हमलावर है। भाजपा ममता बनर्जी हिंसा का जिम्मेदार बता रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story