अन्य

विपक्ष मुद्दा विहीन, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत हो रही चरितार्थ: मंत्री बन्ना गुप्ता

jantaserishta.com
9 July 2024 8:41 AM IST
विपक्ष मुद्दा विहीन, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत हो रही चरितार्थ: मंत्री बन्ना गुप्ता
x
रांची: झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। बन्ना गुप्ता ने कहा, "वे लोग (विपक्ष) डरे और सहमे हुए थे। उन लोगों में कोई दम नहीं था, उनके पास कोई मुद्दा नहीं था। वे बिना किसी तैयारी के सदन में आए थे और खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।"
अपने ही सरकार के खिलाफ तीन बार विश्वास प्रस्ताव लाने पर उन्होंने कहा कि यह चुनी हुई सरकार है। इस सरकार को अपदस्थ करना, अपमानित करना और चोर दरवाजे से राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रचना, इन सबको जनता ने बेनकाब कर दिया है। हम तीसरी बार विश्वासमत लेकर जनता की सेवा में रहेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो निर्णय है, वह सबसे ऊपर है। पद देना पार्टी और संगठन का काम है।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने इसी साल 31 जनवरी को तथाकथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 28 जून को उनको झारखंड हाईकोर्ट ने उनको जमानत दे दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story