अन्य
ऑपरेशन सिंदूर : केंद्र सरकार देश की हर विपत्ति से निपटने के लिए हर पल तैयार - रविन्द्र रैना
jantaserishta.com
7 May 2025 5:14 PM IST

x
जम्मू कश्मीर: भाजपा नेता रविन्द्र रैना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत की वायु सेना और भारतीय सेना के जांबाज वीरों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकवादियों के कैंप तबाह कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को जो छेड़ेगा उसे भारत छोड़ेगा नहीं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बुधवार को बातचीत के दौरान भाजपा नेता रविन्द्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना को सीधी कार्रवाई करने की छूट दे रखी थी । इसके बाद ही सेना हमले की तैयारी कर रही थी। आतंकी हमले के 15 दिन बाद ही भारतीय सेना ने बदला ले लिया।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रणनीति तैयार है। आगे भी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कई आतंकी मार गिराए। जब भी देश पर कोई विपत्ति आती है तो केंद्र सरकार उससे निपटने के लिए हर पल तैयार रहती है और उसे मात भी देती है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कायर और बुजदिल आतंकियों ने पहलगाम को लहूलुहान करते समय हमारी बेटियों और बहनों को कहा था कि जाकर अपने मोदी को बता देना। पीएम मोदी ने आज आतंकवादियों और उनके सरगना के साथ ही पूरी दुनिया को भी बता दिया है। भारत की वायु सेना,भारतीय सेना के जांबाज वीरों ने लश्कर-ए-तैयबा,जैश-ए- मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के मुख्यालय को तबाह कर दिया। इसने यह बात साबित कर दी है कि भारत अपने दुश्मनों को पाताल से भी निकालकर सजा देता है। पीएम मोदी ने कहा था कि पहलगाम के गुनहगारों को मिट्टी में मिला देंगे और आज दुनिया ने भी भारत की कार्रवाई को देख लिया।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले नौ लक्षित स्थानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में किए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





