अन्य

10 साल में दिल्ली के साथ सिर्फ 'फ्रॉड' हुआ : पवन खेड़ा

jantaserishta.com
18 Jan 2025 8:30 AM IST
10 साल में दिल्ली के साथ सिर्फ फ्रॉड हुआ : पवन खेड़ा
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को आप सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 10 साल से दिल्ली के साथ सिर्फ फ्रॉड हुआ है।
मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर मैं आपको गुलाब जामुन खिलाने का वादा करूं और पानी का एक गिलास तक नहीं पूछूं तो यह फ्रॉड नहीं है तो क्या है। दिल्ली के साथ भी ऐसा ही हुआ है। यह लोग तो दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात करते थे। आज दिल्ली की स्थिति क्या है, दिल्ली अच्छे से जान चुकी है।
पवन खेड़ा ने कहा कि 2013-2014 में जो दिल्ली के साथ होना शुरू हुआ - वह एक्ट ऑफ फ्रॉड था। यह डबल फ्रॉड था, जो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र में भाजपा की सरकार ने किया। आज दिल्ली में सड़कों और पार्किंग की हालत खराब है, नशे की बढ़ती लत, स्वास्थ्य की खस्ता हालत और बढ़ते प्रदूषण ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। यहां दाएं देखो तो 'शीश महल' और बाएं देखो तो 'राजमहल' दिखता है। वहीं अगर जवाबदेही मांगो तो आप-भाजपा के लोग एक-दूसरे की तरफ इशारा कर देते हैं। लेकिन अब दिल्ली और बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए अब दिल्ली कांग्रेस की ओर देख रही है। दिल्ली की जरूरतों को कांग्रेस ही पूरा कर सकती है, यह बात हमने 15 साल के शासन में साबित करके दिखाया है। हमने अपनी गारंटियां हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी पूरी की हैं। दिल्ली के लिए कांग्रेस ने जो गारंटी दी है, उसे पूरा किया जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 जनवरी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैंपेन शुरू करने पर उन्होंने कहा कि उनके कैंपेन का असर दिखेगा, लोगों में उत्साह है। जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली तो दिल्ली के लोगों के मन में भारी उत्साह था। लोकसभा चुनाव में भी आपने देखा कि इसका क्या प्रभाव पड़ा है। संविधान, दलितों, पिछड़ों को बचाने का संकल्प हम लोगों ने लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story