अन्य

'इंडिया ब्लॉक' को कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है मजबूत : राशिद अल्वी

jantaserishta.com
10 Jan 2025 8:47 AM IST
इंडिया ब्लॉक को कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है मजबूत : राशिद अल्वी
x
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के अकेले लड़ने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने गुरुवार को कहा कि 'इंडिया ब्लॉक' को कांग्रेस पार्टी ही मजबूत कर सकती है।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आईएएनएस से कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, यह वक्त बताएगा। लेकिन मेरी राय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से बात करनी चाहिए थी। कांग्रेस का मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है और दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए। मेरे हिसाब से कांग्रेस को दिल्ली के हालत पर विचार करना चाहिए। इंडिया को मजबूत करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी ही ऐसा कर सकती है। 'इंडिया' के दल आपस में लड़ते हैं, तो इससे गठबंधन कमजोर होगा।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस किसी धर्म की राजनीति नहीं करती और सबको साथ लेकर चलती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी देश के अंदर धार्मिक जज्बात को भड़काने का काम करती है और किसी हद तक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भी यही काम करते हैं। वो शाहीन बाग पर एक शब्द नहीं बोले। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तरीके की राजनीति नहीं करती है।"
दिल्ली दंगे भड़काने के आरोपी उमर खालिद-शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, "उनका केस मैंने नहीं देखा है, लेकिन एक आदमी इतने लंबे समय से जेल में बंद है, उसको बेल न देने का क्या कारण है। वहीं, अब न्यायपालिका पर सवाल उठने लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्टा का जज जिस तरीके से बयान दे रहे हैं कि ये कठमुल्ला देश के खिलाफ हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट का एक जज कह रहा है कि मस्जिद में जय श्री राम बोलना सही है। न्यायपालिका ने खुद अपनी इज्जत कम कर ली है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story