अन्य
चाइनीज एप से लोन लेने वालों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार
jantaserishta.com
3 July 2024 10:28 AM IST

x
नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाइनीज एप से लोन लेने वालों से रिकवरी करता था। चाइनीज एप से मिलने वाले डाटा के मुताबिक आरोपी लोगों को डरा-धमकाकर लोन की रिकवरी के साथ कई गुना ज्यादा रकम वसूल किया करता था।
सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार 5,000 के इनामी रजनीश को गिरफ्तार किया गया। रजनीश अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित करता था और चाइनीज लोन एप के कलेक्शन का काम करता था।
चाइनीज लोन एप से रोजाना मिलने वाले डाटा के मुताबिक आरोपी पीड़ितों के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करके लोन ली गई रकम से डेढ़ गुना ज्यादा रुपए चुकाने का दवाब देता था। वह पीड़ितों की आपत्तिजनक फोटो बनाकर भी धमकाता था। कई पीड़ित आरोपी को ज्यादा रकम का भुगतान भी कर देते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने गैंग के साथ सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ दर्जनों पीड़ितों ने अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





