
x
मनीला: फिलीपींस के लुजोन द्वीप के सुदूर दक्षिणी प्रांत सोर्सोगोन में संदिग्ध विद्रोहियों ने घात लगाकर हमला किया। हमले में एक सैनिक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सेना ने एक रिपोर्ट में कहा कि सेना के कॉर्पोरल और एक अन्य सैनिक शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे बुलान शहर में मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, तभी न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोहियों ने उन पर गोलीबारी की।
सेना ने बताया कि जब यह हमला हुआ, तब सैनिक सामुदायिक कार्य के लिए बाहर गए हुए थे। एनपीए विद्रोही 1969 से सरकारी सैनिकों से लड़ रहे हैं।
अब एनपीए लड़ाकों की संख्या काफी कमी हो गई है। एनपीए विद्रोही ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक हमला करते हैं और सेना के साथ उनकी झड़प होती रहती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





