अन्य

कैलिफोर्निया में बोट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

jantaserishta.com
5 July 2024 9:58 AM IST
कैलिफोर्निया में बोट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
x
लॉस एंजिल्स: दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटीय शहर लॉन्ग बीच में बोट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने गुरुवार को बताया कि लॉन्ग बीच फायर डिपार्टमेंट के सदस्यों ने स्थानीय समयानुसार बुधवार को करीब 9:21 बजे 48-फुट लंबी बोट के एलामीटोस बे जेट्टी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कार्रवाई की।
विभाग ने कहा, "बोट में 11 लोग थे। एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। शेष 10 लोगों को स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।" स्थानीय केटीएलए टेलीविजन स्टेशन के अनुसार, मृतक की उम्र 40 से 50 साल के बीच है। उसे बोट पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। बोट के चट्टानों से टकराने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story