
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में हुए एक आतंकवादी हमले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीटीडी के उप महानिरीक्षक आसिफ एजाज शेख ने रविवार को प्रेस को बताया कि सीटीडी का एक वरिष्ठ अधिकारी कराची के करीमाबाद इलाके में अपने दोस्त से मिलने गया था, इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी।
इस हमले में वह और एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि नजदीकी अस्पताल ले जाते समय घायल अधिकारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने के बाद हमलावर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह सीटीडी कर्मियों पर लक्षित हमला था और हमलावरों ने उन पर गोलियां तब चलाई जब वो बुलेटप्रूफ वाहन से बाहर आ गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





