
x
बेरूत: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए। इन हमलों में सीरियन सोशल नेशनलिस्ट पार्टी के एक सदस्य की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सैन्य सूत्रों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर सोमवार को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने लेबनान के दक्षिण-पश्चिम में चिहिन स्थित एक घर पर हवा से सतह पर मार करने वाली दो मिसाइलें दागीं। इसमें कई लोग हताहत हुए और कई घर नष्ट हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी और पूर्वी सेक्टरों में तीन कस्बों और गांवों पर चार हवाई हमले किए हैं। इस बीच, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के 12 कस्बों और गांवों में तोपों के गोले गिरे, जिससे घने जंगलों में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस मौके पर पहुंचा।
हिजबुल्लाह ने सोमवार को अल-मलिकियाह इजरायली साइट पर हमला किया था। इसके अलावा इसने लेबनान के कब्जे वाले शेबा फार्म्स में रडार साइट पर भी हमला किया था।
हमास ने पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था। इसके बाद इजरायल की सेना ने हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए। वहीं हमास के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेटों से हमला किया, जिससे लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इसके बाद इजरायल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपों से गोलीबारी कर जवाबी कार्रवाई की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





