अन्य

लेबनान के म‍िसाइल हमले में एक इजरायली की मौत

jantaserishta.com
20 Oct 2024 8:22 AM IST
लेबनान के म‍िसाइल हमले में एक इजरायली की मौत
x
यरूशलम: मैगन डेविड एडोम (एमडीए) बचाव सेवा ने बताया कि शनिवार को इजरायली शहर अक्को के निकट लेबनान से दागी गई म‍िसाइल की चपेट में आकर एक इजरायली व्यक्ति की मौत हो गई। म‍िसाइल उसके वाहन से टकरा गया।
एमडीए ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को छर्रे लगे, जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, यह हमला हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजरायल के कई क्षेत्रों में सात मिनट के भीतर दागी गई 60 म‍िसाइलों का हिस्सा था। इनमें से कुछ को रोक लिया गया।
इससे पहले एमडीए ने शनिवार को कहा कि लेबनान से दागे गए एक रॉकेट के हाइफा के पास इजरायल के शहर किर्यत अता में एक इमारत से टकराने से दो लोग घायल हो गए। शि‍न्‍हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार इनमें से एक की हालत गंभीर है।
यह हमला लेबनान से 15 मिनट के भीतर इजरायल पर दागे गए 55 म‍िसाइलों के हमले का हिस्सा था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि शनिवार को भी लेबनान से दागे गए एक ड्रोन ने उत्तरी तटीय शहर कैसरिया में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया। कार्यालय ने बताया कि उस समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। ड्रोन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story