अन्य

जलेबी को हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है : सीएम मोहन यादव

jantaserishta.com
9 Oct 2024 8:17 AM IST
जलेबी को हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है : सीएम मोहन यादव
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। सीएम मोहन यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भाजपा एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भाजपा ने हरियाणा के विकास को लेकर अपना जो संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें किसान, खिलाड़ी और ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात कही गई थी। आज हरियाणा में मिली जीत इसी बात का प्रमाण है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन पार्टी को मिलता है और उनके मार्गदर्शन में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।"
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का हमेशा का रिजल्ट ऐसा ही रहता है। वह चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि इससे दूर भागती है। इसलिए उनके परिणाम ऐसे ही आते हैं।"
उन्होंने जलेबी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जलेबी में रस नहीं था, इसलिए कांग्रेस को कीमत चुकानी पड़ी। जलेबी बोलने से आप जलेबी जैसा नहीं बन जाते हैं। उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं की। जनता में विश्वास हासिल नहीं किया और प्रदेश की जनता को भी उन पर भरोसा नहीं है। इसका परिणाम आज सामने आया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात संतोष है कि पार्टी ने मुझे जहां भी चुनाव-प्रचार के लिए भेजा है, वहां हमारी जीत हुई है और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत करता है, जिसकी वजह से एक अच्छा रिजल्ट मिल पाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story