अन्य

आइसलैंड में बर्फ की गुफा ढहने से एक की मौत, दो लापता

jantaserishta.com
27 Aug 2024 8:56 AM IST
आइसलैंड में बर्फ की गुफा ढहने से एक की मौत, दो लापता
x
हेलसिंकी: दक्षिण-पूर्वी आइसलैंड के वत्नाजोकुल राष्ट्रीय उद्यान में बर्फ की गुफा ढहने से एक पर्यटक की मौत हो गई और अन्य दो लापता हैं। आइसलैंड की रेडियो आरयूवी के अनुसार, यह बर्फ की दीवार उस समय ढही जब 25 लोगों का एक समूह गुफा में घूमने गया था। इसमें चार लोग पीछे रह गए और बर्फ में दब गए। बचाव दल उनमें से दो को बचाने में सफल रहा, जिनमें से एक की मौत हो गई। बचाए गए दूसरे व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरयूवी ने बताया, '' बर्फ के नीचे फंसे दो अन्य व्यक्तियों की तलाश असुरक्षित स्थिति के चलते अभी राेक दी गई है। गुफा में लापता दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, उनके बारे में यह भी जानकारी नहीं है कि वे जीवित हैं या नहीं।''
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक से लगभग 280 किमी पूर्व में स्थित राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिणी भाग में एक आउटलेट ग्लेशियर ब्रेडामेरकुरजोकुल में हुई है। वत्नाजोकुल राष्ट्रीय उद्यान देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो अपने विशाल ग्लेशियरों, बर्फ की गुफाओं और विविध परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story